फिरोज़ाबाद: अराँव रोड पर बेकाबू होकर पलटे टैक्टर में लगी आग, हादसे में टैक्टर सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद जिले के अराँव रोड बलबीर कोल्ड के पास बड़ा हादसा हुआ है। आलू की खुदाई कर लौट रहा टैक्टर बेकाबू होकर गड्डे में पलट गया। उसके बाद टैक्टर में भीषण आग लग गयी। हादसे में टैक्टर सवार ओमबीर नामक युवक की आग की चपेट आने से दर्दनाक मौत हुयी है। स्थानीय लोगो ने कड़ी मसकद कर आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।