पीपलदा: इटावा पुलिस ने कस्बे से कुल 6 लीटर अवैध देसी शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jan 30, 2025 जिले की इटावा पुलिस ने अवैध देशी शराब हथकड़ 6 लीटर के साथ पुलिस ने कस्बे से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे जारी प्रेस नोट में बताया गया कि इटावा पुलिस ने फतेहपुर इटावा से 1 लीटर अवैध हथकड़ शराब के साथ नरेंद्र पुत्र धर्मराज बैरवा को वही खातोली रोड़ से 5 लीटर हथकड़ शराब के साथ मोहनलाल बंजारा को पकड़ा गया ।