गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गादी श्रीरामपुर में असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा-माले की आम सभा
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को 3 बजे असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा-माले के बैनर तले औद्योगिक क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर के गोविंद राज में आम सभा की गई। जिसमें हजारों महिला-पुरुष मजदूरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वेदी पर फूल-माला चढ़ाकर, झंडा फहराकर शहीदों को याद किया गया।