इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ निवासी एक मजदूर के साथ उधारी के रुपए के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट, मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | May 18, 2026 इगलास। कोतवाली के गांव तोछीगढ़ निवासी एक मजदूर के साथ उधारी के रुपए के लेन-देन को लेकर मारपीट करने की घटना में पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सौरभ का कहना है कि उसने गांव के ही रवेन्द्र सिंह से दस हजार रुपए उधार लिए थे। दो बार में पांच-पांच हजार करके रुपए वापस भी दे दिये, ब्याज के रपए मांगे तो गाली-गलौज करने लगे।