मुरैना: बामोर के सदर बाजार में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के क्लीनिक पर कार्यवाही, दवाएं ज़ब्त, मचा हड़कंप
बामोर सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह गुर्जरों के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सदर बाजार में वाजपेई क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान क्लीनिक पर पंजीयन और मेडिकल डिप्लोमा के कागजात नहीं थे और धड़ल्ले से मरीजों का उपचार किया जा रहा था, टीम ने मौके पर क्लिनिक को सील किया और दवाएं जप्त की है।