कैराना: कैराना में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में तीसरे दिन भी दस्तावेज लेखकों ने दिया धरना, सब रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन
Kairana, Shamli | Jun 18, 2026 गुरुवार को कैराना में सब रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में दस्तावेज लेखकों ने धरना—प्रदर्शन किया। दोपहर करीब तीन बजे दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष चौधरी जतन सिंह ने बताया कि उनके धरने का यह तीसरा दिन है। अधिवक्ता, स्टांप वेंडर व टाइपिस्ट भी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा है।