कोडरमा: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अधीर रंजन विश्वास के निधन पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की
झुमरीतिलैया के प्रसिद्ध चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बंगाली समाज के पूर्व अध्यक्ष रहे डॉ. अधीर रंजन विश्वास (ए.के. विश्वास) के निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन उपरांत विधायक डॉ. नीरा यादव उनके आवास पहुंचीं और श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।