प्रतापपुर: कनकनगर में चौपाल का किया गया आयोजन, मदन नगर कोयला परियोजना पर प्रभावितों से किया गया संवाद
एसईसीएल भटगांव क्षेत्र की प्रस्तावित मदननगर कोयला खदान परियोजना को लेकर ग्राम कनकनगर में जिला प्रशासन द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित खातेदारों और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान प्रस्तुत किया। चौपाल में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, रोजगार एवं पुनर्वास से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।