उत्तरकाशी: जब नदी-नाले उफान पर हों, तो ज़िंदगी ऐसे भी आगे बढ़ती है…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की हर की दून घाटी से सामने आई ये तस्वीरें पहाड़ की कठिन ज़िंदगी की हकीकत बयां करती हैं। लगातार बारिश के कारण जलधाराएँ उफान पर हैं और रास्ते पूरी तरह बाधित हो गए हैं।
ऐसे हालात में, जब दूसरी ओर पहुँचना बेहद ज़रूरी हो, तो स्थानीय लोग और प्रशासन जेसीबी मशीन की बकेट का सहारा लेकर लोगों को सुरक्षित जलधारा पार करा रहे हैं। यह दृश्य एक ओर पहाड़ की मजबूरी दिखाता है, तो दूसरी ओर विपरीत परिस्थितियों में लोगों के साहस और जुगाड़ की मिसाल भी पेश करता है।
स्थान: हर की दून घाटी, उत्तरकाशी (उत्तराखंड)