हाथरस: पुलिस ने 2 युवकों पर दबंगों द्वारा किए गए हमले का मुकदमा दर्ज किया, एक अभियुक्त गिरफ्तार, क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के इगलास रोड विद्यानगर पर बाइक सवार 2 युवकों पर दबंगों ने हमला कर दिया था जिसमें बाइक सवार दो युवक चोट लगाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित घायलों के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने जानकारी दी है।