यूथ कांग्रेस विधानसभा धरियावद ने 11 सूत्री मांगों को लेकर SDM को ज्ञापन सौंपा। वही मांगे पूरी नही होने पर तहसील के बाहर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने को शुरू किया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस से खानुराम मीणा,हरीश लबाना,कालूराम मीणा,अनिल मेघवाल,ईश्वर कलासुआ,ओंकार लाल सहित युथ कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांगों को लेकर उपखण्ड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।