मां भगवती मंदिर पहुंचे SDM गौरव कुमार, विधायक प्रो. नागेंद्र राउत बीजेपी जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता समेत अतिथियों का हुआ सम्मान
भिट्ठामोड़, सीतामढ़ी। सुरसंड प्रखंड अंतर्गत श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत स्थित मां भगवती मंदिर में नवरात्र के पावन अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) गौरव कुमार, विधायक प्रो. नागेंद्र राउत और भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने मां भगवती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राज्य परिषद सदस्य एवं पूर्व मुखिया शैलेश कुमार झा भी उपस्थित रहे।
पूजा समिति ने अतिथियों को किया सम्मानित
मंदिर पहुंचने पर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। पुजा समिति के सभी सदस्यों ne SDM गौरव कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। वहीं, मां भगवती मंदिर के अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर SDM गौरव कुमार, विधायक प्रो. नागेंद्र रावत और भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता को अंगवस्त्र एवं मां भगवती मंदिर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और स्थानीय लोगों के बीच धार्मिक आस्था एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
बीमारी के बावजूद मंदिर पहुंचे SDM
SDM गौरव कुमार पिछले कई दिनों से बुखार, सर्दी और जुकाम से परेशान चल रहे हैं। इसके बावजूद उनका मां भगवती मंदिर पहुंचना उल्लेखनीय रहा। इस अवसर पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
45 वर्षों से निभाई जा रही है नवरात्र की परंपरा
श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत स्थित मां भगवती मंदिर में पिछले 45 वर्षों से नवरात्र की परंपरा श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है। यहां पूजा समिति और ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आसपास के गांवों के साथ-साथ सीतामढ़ी जिले के विभिन्न क्षेत्रों और नेपाल से भी श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, भरत शाह, जगन्नाथ साह, शिलाकांत झा, शिवनाथ झा, प्रदीश झा, विपिन प्रसाद, अरुण माया, मिथिलेश झा, राम विवेकी साह, गंगा रावत, सोनू झा, रघुवीर साफी और विजय यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।