फतुहा: नदी थाना पुलिस ने गुलमहिया चक रेलवे लाइन के पास एक झाड़ी से 240 लीटर देसी शराब किया बरामद।
Fatwah, Patna | Jul 5, 2026 नदी थाना पुलिस ने 240 लीटर देसी शराब बरामद किया है। यह शराब गुलमहियाचक रेलवे लाइन के किनारे एक झाड़ी से बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब धंधेबाज भागने में सफल हो गया है। पुलिस के मुताबिक धंधेबाज का पता लग गया है। इस संबंध में नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि शराब धंधेबाज के बारे में पूरी जानकारी मिल गई है। नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है।