बरेली: एडी हेल्थ के निरीक्षण में जिला बरेली अस्पताल की कई खामियां हुईं उजागर
बरेली में एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल ने सोमवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और महिला अस्पताल में मिली खामियों पर संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए काफी लंबी तारीख मिलने का मुद्दा सामने आया।