तखतपुर: पुलिस कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक लड़की से शारीरिक संबंध बनाए, शादी की बात आने पर किया इनकार
शनिवार को सुबह 9:00 मिली जानकारी, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक आरक्षक ने युवती से पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसने खुद को पहले से शादीशुदा बताया और उसे धमकाने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।