इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Jun 11, 2026 इगलास। कोतवाली के एक गांव निवासी एक किशोरी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपहृता के पिता का कहना है कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी योगेश बहला-फुसला करके ले गया। इस घटना के बाद 10 जून को आरोपी का चाचा मोहन सिंह उर्फ पापा मेरे पास आया और बोला कि तेरी बेटी को मेरा भतीजा ले गया है तुझ पर जो हो कर लेना।