कलान: परशुरामपुरी पहुंचे शंकराचार्य ने गौ माता को संवैधानिक दर्जा देने की उठाई मांग
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र स्थित परशुरामपुरी में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भगवान परशुराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धर्म, संस्कृति और गौ संरक्षण पर अपने विचार रखे