नानपारा: अब्दुल्लागंज के वन रक्षक सुरेश वर्मा को मिली पदोन्नति, बनाए गए वन दरोगा और बैच लगाया गया
अब्दुल्ला गंज जंगल में तैनात वन रक्षक सुरेश कुमार वर्मा को पदोन्नति मिली है। उन्हें वन दरोगा के पद पर पदोन्नत किया गया है। देवीपाटन मंडल के वन संरक्षक ने उन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया। सुरेश कुमार वर्मा पिछले एक दशक से अब्दुल्ला गंज जंगल में वन रक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए यह पदोन्नति दी गई है।