खजनी: सीकरीगंज इलाके के ढखवा बाजार हत्याकांड में बेलघाट के ब्रह्मसारी गांव के दो सगे भाइयों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ढखवा बाजार में शनिवार शाम हुई पिंटू लाल (25) की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बेलघाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मसारी गांव निवासी सगे भाई मुकेश साहनी और सम्मेलन साहनी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक बांस का डंडा बरामद किया है।