बक्सर: सरकारी शिक्षकों के कोचिंग-ट्यूशन पर रोक, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
Buxar, Buxar | Jun 12, 2026 बक्सर जिले सहित पूरे बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कड़ा कदम उठाया है। निदेशक सज्जन आर ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर साफ निर्देश दिए कि कोई भी सरकारी शिक्षक कोचिंग, निजी ट्यूशन या व्यवसायिक संस्थानों में नहीं पढ़ाएगा। पत्र में कहा गया है कि बीपीएससी के माध्यम से नियुक्तियों हुई है।