शिवपुरी: अमोला क्रेशर गांव में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, युवक ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोला क्रेशर गांव के ग्रामीण जितेन्द्र सोलंकी ने शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर गांव में हो रही लगातार बिजली कटौती को लेकर नाराजगी जताई है। वीडियो में ग्रामीण ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और ऊर्जा मंत्री से बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है। ग्रामीण जितेन्द्र सोलंकी।