शामली: शामली में गाड़ियों पर बैठकर रीलबाजी कर रहे युवकों का वीडियो वायरल, यातायात प्रभारी को कार्रवाई के दिए गए निर्देश
Shamli, Shamli | Jun 23, 2026 मंगवार को शामली जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें कुछ युवक हाईवे पर गाडियों की छत व बोनट पर बैठकर रील बनाते दिख रहे हैं। अधिकारियों से मामले की शिकायत करने वाले लोगों ने वीडियो को शामली जनपद का ही बताया है। मामले में पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि प्रकरण के संबंध में प्रभारी यातायात शामली को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।