पीलीभीत: दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस से कटकर वृद्ध ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
पीलीभीत शहर के मोहल्ला अशरफ खां निवासी 70 वर्षीय मोहम्मदयार भाई ने सुबह ईदगाह फाटक के पास, दौराई टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त कराई तो उनके होश उड़ गए और परिजनों मे कोहराम मच गया।