कैराना: बराला कुकरहेड़ी में पति ने पत्नी और बेटे पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया, मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | May 30, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बराला कुकरहेड़ी निवासी एक महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसके पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध हैं। वह कई बार पति को अन्य महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ चुकी है और उसके पास इसकी वीडियो भी मौजूद है। पीड़िता ने बताया कि वह और उसका बेटा पति को गलत कार्यों से रोकते हैं।