औरैया: दिबियापुर के सेहुद में 4.5 करोड़ से बनेगा होमगार्ड्स कार्यालय, भूमि पूजन संपन्न, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम सेहुद में जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय के नए राजकीय भवन के निर्माण के लिए गुरुवार को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यमंत्री (होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा) धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं।