शाहजहांपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर अपराधों में सजा दिलाने की कार्रवाई में पुलिस को एक और सफलता मिली है। गुरुवार को थाना जैतीपुर क्षेत्र के एक मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 22,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।