गुरुग्राम: पटौदी के वार्ड नंबर 21 में सीवरेज ओवरफ्लो और गंदे पानी की निकास ना होने के चलते लोगों का गुस्सा फूटा #jansamasya
गुरुग्राम के पटौदी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 में सीवरेज ओवरफ्लो और गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण यहां रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है मुख्य सड़क पर सीवर का गंदा पानी 24 घंटे भरा रहता है जिसके चलते यहां से निकलने वाले राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है l