चांपा: बम्हनीडीह के शासकीय स्कूल के पास अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा व्यक्ति, हादसे में मौके पर हुई मौत
जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के शासकीय स्कूल के पास बाइक अनियंत्रित होकर बाइक से व्यक्ति गिर गया था और हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. मृतक व्यक्ति का नाम चेकराम प्रधान था और वह भोजपुर चांपा का निवासी था. इधर, मामले का CCTV फुटेज सामने आया है. जिसमें बाइक सवार व्यक्ति खुद से गिर गया है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.