जबलपुर: गौरीघाट के प्रसिद्ध ‘अर्जी वाले गणेश मंदिर’ में गणेश चतुर्थी पर विशेष आयोजन, मनोकामना पूरी होने की मान्यता
जबलपुर के गौरीघाट स्थित प्रसिद्ध सिद्ध अर्जी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी को लेकर खास धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। यह मंदिर अपनी अनोखी परंपरा के लिए देशभर में पहचान रखता है। मान्यता है कि यहां भक्त भगवान गणेश के दरबार में अपनी मनोकामना की अर्जी लगाते हैं और नारियल हाथ में लेकर अपनी फरियाद भगवान के सामने रखते हैं। यही वजह है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर मंदिर म