अंबिकापुर: ग्राम डुमकी खुटापारा मे आकाशीय बिजली की चपेट करने से 5 साल के मासूम सहित तीन लोगों की गई जान गांव में शोक का माहौल
सरगुजा जिला के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमकी खूंटा पारा में सोमवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 साल की मासूम सहित तीन लोगों की जान चली गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। सूचना मिलते ही धौलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।