घाघरा: देवाकी खपराटोली के समीप मोटरसाइकिल की टक्कर से एक बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल,प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Jun 19, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के देव की खपरा टोली के समीप मोटरसाइकिल के टक्कर से देवाकी खपरा टोली निवासी सुमेश उरांव लगभग 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।