कवर्धा: कबीरधाम पुलिस ने सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, नगद राशि एवं सट्टा सामग्री की गई जब्त
कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना पिपरिया की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।