बरेली: होटल मालिकों पर पुलिस की सख्ती, CCTV और आईडी अनिवार्य, संदिग्धों पर तुरंत सूचना देने का आदेश
बरेली में एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी मानुष पारीक ने होटल संचालकों संग सुरक्षा गोष्ठी की। सभी होटलों में CCTV चालू रखने, 30 दिन फुटेज सुरक्षित रखने और हर मेहमान की आईडी अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचना देने, फायर सेफ्टी और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया।