बिंदकी: बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक गुट ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट ने बुधवार को दिन में करीब 1 बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस मौके पर यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा जब तक सभी मांगे पूरी नहीं होगी यह धरना चलता रहेगा। कहा की चौडगरा कस्बे की कई फैक्ट्रियों से प्रदूषण फैल रहा है।