मंझनपुर: कौशाम्बी में न्यायालयी मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, एसपी ने समीक्षा गोष्ठी में दिए स्पष्ट निर्देश
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक द्वारा मंझनपुर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायालय से जुड़े मामलों की प्रगति और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। गोष्ठी में माननीय न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों की प्रभावी पैरवी, ई-समन की त्वरित तामिला, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा थानों में न्यायालय संबंधी रजिस्टरों आदि के निर्देश दिए हैं।