चंदेरी: चंदेरी पुलिस ने हाट का पूरा से 4 जुआरी जुआ खेलते पकड़े, मामला दर्ज
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल की शाम करीबन 6:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि हाट का पूरा चंदेरी में कुछ लोग हार जीत का दाब लगाकर ताश की गड्डी से जुआ खेल रहे हैं तो मौके पर जाकर देखा तो सूचना सही निकली और चारों आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।