पटना ग्रामीण: भट्टाचार्य रोड से गोलघर के पास जा रही मूर्ति विसर्जन यात्रा में तेज रफ्तार SUV घुसी, SI समेत चार लोग घायल
राजधानी पटना में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। शनिवार रात करीब 9 बजे भट्टाचार्य रोड से गोलघर के पास जा रही मूर्ति विसर्जन यात्रा में एक तेज रफ्तार SUV घुस गई और लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने गए SI समेत कुल 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें एक बच्ची का पैर कट गया है।