विद्यापतिनगर प्रखंड के बढ़ौना गांव में एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को एनएच 122 बी को जाम कर दिया। मृतका फुल परी देवी (42), वार्ड 13 निवासी प्रमोद दास की पत्नी थीं, जिनका पटोरी के एक निजी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था।