सहारनपुर: सहारनपुर में भीषण गर्मी में पानी की किल्लत नहीं होने का महापौर का भरोसा, नगर निगम अलर्ट मोड में प्रेस वार्ता
भीषण गर्मी को लेकर सहारनपुर नगर निगम अलर्ट मोड में आ गया है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे प्रेस वार्ता में हीट वेव से निपटने के लिए व्यापक तैयारियों का दावा किया। जलकल विभाग को सख्त निर्देश जारी कर शहर में पानी की सप्लाई मजबूत करने पर जोर दिया गया है। RO प्लांट और वाटर कूलर बढ़ाने की तैयारी चल रही है।