रामपुर: सीडीओ ने विकास भवन में विकासखंड चमरौआ और सैदनगर के ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों के साथ की बैठक
Rampur, Rampur | May 9, 2025 शुक्रवार को रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार नहाल नदी के पुनरुद्धार को लेकर सीडीओ ने चमरौआ एवं सैदनगर के प्रधान और सचिवों के साथ की बैठक।मिलक में नहाल नदी पर कराए गए कार्यों की तर्ज पर चमरौआ और सैदनगर में नहाल नदी से संबंधित ग्राम पंचायतों को कार्य कराने के निर्देश दिए।जिले में नहाल नदी के पुनरुद्धार को लेकर प्रशासनिक स्तर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।