रामपुर: पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल चमन सिंह ने DGP को पत्र लिखकर भारत-पाक युद्ध में शामिल होने की इच्छा जताई
Rampur, Rampur | May 9, 2025 शुक्रवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले की पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल चमन सिंह ने पुलिस महानिदेशक DGP को पत्र लिखकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही जंग में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने आवेदन पत्र में कहा है कि वह अपनी सेवाएं राष्ट्र को समर्पित करना चाहते हैं।