कोल: नानऊ में कैंटर चालक ने दो वाहनों को रौंदा, हादसे में 5 लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Mar 9, 2024 थाना अकराबाद इलाके के नानऊ के पास तेज रफ्तार कैंटर चालक ने दो वाहनों को रौंद दिया। हादसे में पांच लोग घायल हो गये। महिला समेत तीन घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया और अन्य दो घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कैंटर समेत कैंटर चालक को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया।