होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में सरकारी पोर्टल से जारी हुए फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र, कोतवाली थाने में की शिकायत,सिविल सर्जन ने दी जानकारी
जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में जन्म प्रमाण-पत्रों में बड़े पैमाने पर कथित फर्जीवाड़े और रिकॉर्ड में हेरफेर का गंभीर मामला मंगलवार को सुबह करीब 10.30 बजे सामने आया है। अस्पताल के चिकित्सक एवं जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार डॉ. अखिलेश सिंघल ने इस संबंध में जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय को लिखित शिकायत सौंपकर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की