हनुमानगढ़: जंक्शन क्षेत्र के सुरेशिया में मोबाइल और किराना दुकान में सेंधमारी, हजारों का सामान और नकदी चोरी
जंक्शन क्षेत्र के सुरेशिया में स्थित मोबाइल फोन व किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपए का सामान व नकदी चोरी कर ली। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक गुरदेव सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।