जालना रेलवे स्टेशन पर TTE सस्पेंड, ट्रेन के AC कोच को 'हनीमून सुइट' बनाने पर कार्रवाई #वायरल #वीडियो
जालना (महाराष्ट्र)। मुंबई CSMT–बल्हारशाह–नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच को हनीमून थीम पर सजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में जालना रेलवे स्टेशन पर तैनात TTE को सस्पेंड कर दिया गया है।
बताया गया कि फर्स्ट एसी केबिन को गुब्बारों, फूलों, गुलाब की पंखुड़ियों और 'I Love You' संदेश के साथ हनीमून सुइट की तरह सजाया गया था। इसके लिए एक इवेंट स्टाइलिंग सर्विस की मदद ली गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर संबंधित TTE के खिलाफ कार्रवाई की।