राघोगढ़: उज्जैन से आरोन जा रहा ₹6.50 लाख का सोयाबीन तेल लेकर फरार हुआ ड्राइवर, जामनेर में 2 आरोपी गिरफ्तार ₹10.50 लाख का माल जप्त
Raghogarh, Guna | Jun 19, 2026 राघोगढ़ के जामनेर थाना पुलिस ने गवन के आरोपी पकड़े है। 19 जून को थाना प्रभारी ने बताया, व्यापारी नितेश जैन आरोन ने 12 जून को उज्जैन से आरोन मंगाए ₹6.50 लाख सोयाबीन तेल लेकर ड्राइवर के फरार होने की रिपोर्ट की। गुरुवार रात ड्राइवर राहुल माली ग्राम बापचा, और उसके साथी प्यारेलाल मोगिया ग्राम जामनेर को गिरफ्तार कर ₹10.50 लाख माल ओर पिकअप वाहन जप्त किया है।