कुशलगढ़: खेत में खूनी संघर्ष, महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, जमीन विवाद में 5 लोग हुए घायल
पाटन थाना क्षेत्र के सुनारिया छोटा सरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। खेत में काम कर रही सविता पत्नी दिनेश के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुशलगढ़ अस्पताल से बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया। रविवार रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार घटना में रमेश पिता हकरा