हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आज निगम मुख्यालय कश्मीर हाउस, धर्मशाला में आयोजित की गई,बैठक की अध्यक्षता निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने की,बैठक में पर्यटन निगम के कार्यों की समीक्षा की गई और विभिन्न होटलों व रेस्तरां से संबंधित चल रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।