राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि जमीन और पिता की नौकरी को लेकर चल रहे विवाद में मां और होमगार्ड बेटी ने बेटे उत्तम कुमार पर हमला करा दिया। पीड़ित के मुताबिक घर पहुंचते ही उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया गया, जिसके बाद दो अज्ञात युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की।