हनुमानगढ़: बिजली निजीकरण के खिलाफ गरजे कर्मचारी, रोष मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार कर एसई कार्यालय परिसर में की सभा
जोधपुर डिस्कॉम में हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर वृत्त के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ एकजुट होकर नारेबाजी की और सरकार से इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की।